इंदौर | खबर सत्याग्रह
इंदौर में शनिवार तड़के करीब 4 बजे AB रोड पर CH हॉस्पिटल के पहले तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने आगे चल रही दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली और सड़क पर तीन बार पलटी खा गई। हादसे के बाद मौके पर हलचल मच गई। तड़के हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया। हादसे में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
