{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
डॉ. राजेश सोनकर सहित कई नेताओं ने की शिरकत, खबर सत्याग्रह के समूह संपादक रवि यादव भी रहे उपस्थित
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के जनकपुरी स्थित एमआर-10 चौराहा, भैरव बाबा मंदिर के पास आनंदीनंद गिरि माता आश्रम में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को कन्या पाद पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और आयोजन में सहभागिता की।कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. राजेश सोनकर सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए। इस अवसर पर खबर सत्याग्रह समूह के संपादक रवि यादव भी उपस्थित रहे।आयोजन जागरूक नागरिक मंच, आनंदीनंद गिरि माता भक्त सेवा मंडल के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के निवेदक श्री रमेश मेंदोला मित्र मंडल रहे। आयोजन में श्रद्धालुओं ने मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सेवा और भक्ति के इस आयोजन में भाग लिया।
