Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौर
इंदौर के एमआईजी (MIG) थाना क्षेत्र में हुए 26 वर्षीय रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रक्षित की मौत से आहत परिजन और बड़ी संख्या में समाजजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।इस दौरान समाजजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। रक्षित की मौत को लेकर परिजनों और समाजजनों में गहरा दुख और नाराजगी है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
