Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर में इस वर्ष कम बारिश को देखते हुए आगामी गर्मी में संभावित जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के वार्ड क्रमांक 24 में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जीतू यादव द्वारा घर-घर पहुंचकर रहवासियों से पानी बचाने और उसका सदुपयोग करने की अपील की जा रही है।अभियान के दौरान परिवारों को जल की महत्ता समझाते हुए अनावश्यक रूप से पानी बहाने से बचने, नलों को खुला नहीं छोड़ने तथा पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को संभावित जल संकट के प्रति जागरूक करना और समय रहते जल संरक्षण की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर संदेश दिया गया कि “जल है तो कल है”। पानी हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक परिवार आज से ही पानी की बर्बादी रोकने और उसके उचित उपयोग का संकल्प ले, तो भविष्य में जल संकट के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
