Oplus_131072
इंदौर में एबी रोड पर दैनिक भास्कर कार्यालय के सामने दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही हूटर लगी और ‘पुलिस’ लिखी स्कॉर्पियो सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कितने लोग घायल हुए, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
