मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले के तार इंदौर से जुड़ गए हैं. फायरिंग की साजिश और हथियार सप्लाई के मामले में आरोपी प्रांजल को इंदौर से हिरासत में लिया गया. अब पूछताछ में उससे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. आरोपी प्रांजल पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है. मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाया गया था. हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे.मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की वारदात के तार अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और ‘मिनी मुंबई’ कहे जाने वाले इंदौर से जुड़ गए हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रांजल नाम के एक संदिग्ध आरोपी को इंदौर से हिरासत में लिया है.प्रांजल हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस को संदेह है कि वह फायरिंग की साजिश और आरोपियों तक हथियार पहुंचाने से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी रखता है.
