इंदौर। सांवेर वृत्त के धरमपुरी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 90 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी आबकारी टीम को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।आबकारी विभाग की टीम ने हुंडई i10 कार से 10 पेटी देशी शराब बरामद की, जिसमें 8 पेटी मसाला और 2 पेटी प्लेन शराब शामिल है। जब्त शराब की कीमत 50,400 रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन का अनुमानित मूल्य 8 लाख रुपये बताया गया है।कार और शराब सहित कुल 8,50,400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
