इंदौर के बजरंग नगर लसुडिया मोरी वार्ड क्रमांक 35 से लगी वेद नगर कॉलोनी में स्वच्छता और पशु प्रबंधन की गंभीर समस्या सामने आई है। केलोद हाला पंचायत क्षेत्र में आने वाली इस कॉलोनी के रेलवे क्रॉसिंग और फिनिक्स टाउनशिप के पास लंबे समय से पंचायत का कचरा डाला जा रहा है। प्लास्टिक और पॉलिथीन से भरे इस कचरे को आसपास घूम रही गायें खा रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।विडंबना यह है कि पास में गौशाला संचालित होने के बावजूद गायें खुले में सड़कों पर घूमती नजर आती हैं। वेद नगर, बजरंग नगर, राहुल गांधी नगर और SDA कंपाउंड क्षेत्र में आवारा पशुओं की आवाजाही से दुर्घटना और गंदगी की समस्या बढ़ रही है।अब सवाल यह उठता है कि जब स्वच्छता अभियान और गौसेवा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, तो फिर जमीनी हकीकत इतनी बदहाल क्यों है? कचरा प्रबंधन और गौशाला व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
