इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 21 स्थित भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। आयोजन युवा मोर्चा के निखिल कुशवाह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिव बारात में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के उपाध्यक्ष युवा नेता श्री अमितसिंह चौहान एवं महामंत्री श्री राहुल प्रजापत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिवशंकर के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सैकड़ों स्थानीय नागरिकों एवं मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया।बारात यात्रा के संयोजक राहुल यादव, मनीष चौधरी, मनोज रावल, राहुल चौहान सहित सैकड़ों युवा साथी पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। शिव भक्तों ने आकर्षक झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
