इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर मारपीट करने वाले कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाके में उनका जुलूस निकाला। टीआई तिलक करोले के अनुसार, फरियादी नसीब बी और सिद्दीक पठान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सहयोग नगर निवासी सादिक काला अपने साथियों अज्जू बाटला और फैयाज के साथ घर में घुस आया और चाकू दिखाकर मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से चाकू जब्त किया। बताया गया कि मुख्य आरोपी सादिक काला पर पहले से हत्या सहित करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।
