उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. सोमवार को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है. इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे बिना चिंता के अपना काम कर सकें. पत्रकारों को मिलेगा पहचान और सुरक्षा का लाभसीएम योगी ने कहा कि सही और जिम्मेदार पत्रकारों को मान्यता प्रमाणपत्र और आई-कार्ड दिया जाएगा. इससे उनकी पहचान स्पष्ट होगी और उन्हें कहीं भी काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी. साथ ही, सरकार के लिए भी यह आसान होगा कि वह ऐसे पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ सके.कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की तैयारीमुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकार अक्सर समाज की आवाज उठाते हैं, लेकिन जब वे खुद किसी समस्या में होते हैं, खासकर बीमारी के समय, तो उनकी मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आते हैं. इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा देना चाहती है. गोरखपुर में इसके लिए प्रेस क्लब के माध्यम से एक व्यवस्था भी तैयार की गई है.