(खबर सत्याग्रह)इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली के तहत बेहतर कार्य करने वाले एसीपी, थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।माह मार्च के मूल्यांकन में विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर सभी एसीपी कार्यालयों और थानों का आकलन किया गया, जिसमें एसीपी मल्हारगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं थाना चंदन नगर ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।पुलिस विभाग के इस प्रयास को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
