इंदौर शहर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग का सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिसकर्मी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में जुटे हैं। इसी बीच शहर से एक दूसरी सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई है, जो मानवता की मिसाल पेश कर रही है।बड़ा गणपति चौराहे पर एक युवक तपती धूप में राहगीरों और राजगीरों को ठंडा पानी पिलाते नजर आया। जहां एक तरफ लोग गर्मी से बेहाल हैं, वहीं यह युवक अपनी ओर से लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पानी पीकर राहगीर राहत की सांस लेते दिखे।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं। एक ओर सख्ती और नियमों का पालन करवाती पुलिस की तस्वीर है, तो दूसरी ओर सेवा भाव और इंसानियत का संदेश देता यह युवक—इंदौर की यही दो तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
