पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिवपुर इलाके में बमबाजी और हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर अफरा-तफरी, धमाकों की आवाज और लोगों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि शिवपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अचानक बम फेंके गए और पथराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान कई राउंड देसी बम फेंके गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
