इंदौर के रैडिसन चौराहे पर देर रात करीब 20 मिनट के भीतर लगातार तीन सड़क हादसे सामने आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पहले हादसे में एक ट्रक ने मारुति कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक का नंबर घिसा होने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जबकि कार का नंबर MP09CH5924 बताया गया है।इसके कुछ देर बाद दूसरा हादसा हुआ, जिसमें पिकअप मैजिक लोडिंग वाहन क्रमांक MP09LR4442 और सफेद रंग की मारुति सुजुकी ईको क्रमांक MP09TB5616 आपस में टकरा गईं।वहीं तीसरी घटना रैडिसन चौराहे स्थित पेट्रोल पंप की सर्विस रोड पर हुई, जहां एक कार चालक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।लगातार हुए तीन हादसों के चलते देर रात क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल घटनाओं को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
