इंदौर के थाना विजयनगर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से C21 मॉल और मल्हार मॉल में विशेष सिक्योरिटी ऑडिट अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई।अभियान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमन सिंह राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। एसीपी विजयनगर और थाना प्रभारी विजयनगर के नेतृत्व में “विजय पुलिस टीम” ने दोनों मॉल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान मॉल की सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक कर उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की पहचान करने के तरीके बताए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।पुलिस टीम द्वारा मॉल परिसर में इमरजेंसी नंबर भी प्रदर्शित करवाए गए और जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्चे लगाए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मॉल परिसर को अधिक सुरक्षित बनाना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
