प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। मथुरा सांसद हेमा मालिनी सोमवार को बैटरी चालित ई-रिक्शा में बैठकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में पहुंचीं।हेमा मालिनी ने इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत है।
