Oplus_131072
मिसरोद-समरधा के बीच देर रात मची अफरा-तफरी, आग बुझाने की कोशिशें नाकाम
भोपाल के पास मिसरोद और समरधा के बीच बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलते डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा डंपर आग के गोले में तब्दील हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचते, तब तक डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
