इंदौर में बुधवार सुबह रिंग रोड स्थित महिदपुरवाला फर्नीचर शोरूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे शोरूम में धुआं फैल गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने भी समय रहते बिल्डिंग में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की।आग की वजह से लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पूरी बिल्डिंग को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
