नई दिल्ली: अनूप कुमार राय भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL ) के अगले डायरेक्टर (मार्केटिंग) बनने के लिए तैयार हैं। BEL रक्षा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न PSU है। मंगलवार को पब्लिक एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड (PSEB) के पैनल ने इस पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की है। फिलहाल, वे इसी संगठन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।राय के नाम की सिफारिश BEL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) पद के लिए १२ उम्मीदवारों की सूची में से की गई है। इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू PSEB के सिलेक्शन पैनल ने 19 मई को हुई अपनी सिलेक्शन मीटिंग में लिया था। इन १२ उम्मीदवारों में से सात BEL से थे, दो-दो BEML और रक्षा मंत्रालय से थे, और एक उम्मीदवार EIL से था।BEL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) के तौर पर, अनूप कुमार राय कैपा वेंकट सुरेश कुमार की जगह लेंगे, जो 16 जून, 2023 से इस पद पर काम कर रहे हैं।गौरतलब है कि श्री राय उज्जैन इंजीनियरंग कॉलेज से बीई में गोल्ड मेडलिस्ट तथा जीएसआईटीएस इंदौर से एमटेक में भी गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
