Oplus_131072
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो वाहन करीब 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना पहाड़ी मार्ग पर हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और दुर्गम होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीमों ने दूरबीन की मदद से शवों का पता लगाया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण तेज रफ्तार या मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
