धार स्थित भोजशाला वाग्देवी मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन करने वाले वे पहले मुख्यमंत्री बताए जा रहे हैं। उनके आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भोजशाला क्षेत्र भगवामय नजर आया। श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए स्वागत किया।