Oplus_131072
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया पर टिप्पणी से गरमाया माहौल
इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत के बीच कथित तौर पर कहा – “ये सही में पत्रकार हैं क्या?” इस टिप्पणी के बाद मौजूद पत्रकारों ने नाराज़गी जताई और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ देर के लिए बहस की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता के दौरान सवाल-जवाब के बीच की गई इस टिप्पणी को लेकर कई पत्रकारों ने आपत्ति दर्ज कराई। पत्रकारों का कहना था कि इस तरह का बयान मीडिया की गरिमा पर सवाल खड़ा करता है। वहीं, घटना के बाद प्रेस क्लब परिसर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मामले को लेकर जीतू पटवारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
