Oplus_131072
सुबह 4 से 5 बजे के बीच लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
इंदौर के श्रद्धा श्री कॉलोनी LIG लिंक रोड क्षेत्र में स्थित एक गद्दे (मैट्रेस) की फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गद्दे और ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी, जिससे फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
