इंदौर के स्कीम नंबर 54 स्थित मेन रोड पर देर रात तेज हवाओं के चलते एक सैकड़ों साल पुराना विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ सड़क किनारे खड़ी एक कार पर जा गिरा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और कमजोर हो चुका था।
