Oplus_131072
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधि और संगठन मध्यप्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।रणदीवे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कमजोर नेतृत्व और मानसिक दिवालियापन के कारण कांग्रेस लगातार टूट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट से जूझ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रही है।
