Oplus_131072
पटना। चर्चित कोचिंग विवाद और कथित गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप और तालकेश्वर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बयानों, बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इस कार्रवाई के बाद कोचिंग विवाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
