Oplus_131072
इंदौर के थाना लसुड़िया क्षेत्र में 21 मई 2026 को गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुए चर्चित अभि तोमर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में लसुड़िया पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी डीलू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी गुलशन यादव एवं अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अभि तोमर की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।
