उषा नगर में हुए विवाद को लेकर अन्नपूर्णा क्षेत्र के एसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विधायक मालिनी गौड़ के समर्थकों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त आवेदन की जांच के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
