Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कल देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों और एक युवक के बीच बहस दिखाई दे रही है।युवक का आरोप है कि उसने किसी प्रकार का नशा नहीं किया था, इसके बावजूद उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं, घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
