Oplus_131072
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनकल्याण शिविर के दौरान मंच पर ही नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक लगातार लोगों से खड़े होकर तालियां बजाने और स्वागत करने का आग्रह कर रहा था, जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने आपत्ति जताई।उन्होंने मंच से ही संचालक को टोकते हुए कहा कि जनता को बार-बार खड़ा करना बिल्कुल गलत है। शिवराज ने कहा, “जनता मूर्ख थोड़ी है जो बार-बार खड़े हो जाओ। जनता हमारी भगवान है, उनका सम्मान होना चाहिए।”शिवराज सिंह चौहान का यह बयान कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता का सम्मान करें।रायसेन जिले के सिलवानी में आयोजित जनकल्याण शिविर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग शिवराज सिंह चौहान के इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं और इसे जनता के प्रति सम्मान की भावना से जोड़कर देख रहे हैं।
