Oplus_131072
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, लेकिन ट्रक चालक वाहन नहीं रोक सका और जलती हुई बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे ने सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
