Oplus_131072
BMW डिवाइडर से टकराई, 2 युवाओं की मौत
महाराष्ट्र के बदलापुर में तेज रफ्तार BMW Z4 कार का भीषण हादसा सामने आया है। रविवार तड़के मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसे में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार की स्पीड 251 किमी प्रति घंटा दिखाई दे रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वायरल स्पीडोमीटर वीडियो इसी हादसे से ठीक पहले का है या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि BMW के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। यह दुर्घटना निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर हुई, जो अभी आम वाहनों के लिए आधिकारिक रूप से खुला नहीं था।
