Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर की गांधी नगर थाना पुलिस ने सिंगापुर टाउनशिप में संचालित नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए रवि चौधरी, संजय वैष्णव और दीपक पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹200 के 400 नकली नोट (कुल ₹80,000), प्रिंटर, लैपटॉप, विशेष पेपर और अन्य सामग्री जब्त की है।पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली नोटों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और अब तक कितनी फर्जी करेंसी बाजार में खपाई जा चुकी है।
