भोपाल एयरपोर्ट पर पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर ने एयरपोर्ट के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सब-इंस्पेक्टर का दावा है कि उनके वाहन की टैंक क्षमता से अधिक पेट्रोल मीटर में दर्ज कर दिया गया, जबकि वास्तविक रूप से उतना पेट्रोल नहीं भरा गया। उन्होंने मौके पर बिल का प्रिंट भी लिया और इसे साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा। मामले को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पेट्रोल पंप की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
