उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक दो-सीटर ट्रेनी विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 27 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, विमान ने अलीगढ़ एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान अनियंत्रित होकर पहले हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराया और फिर खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल महिला पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
