प्रकृति जब अपना रोज दिखाती है तो सब कुछ खत्म हो जाता है। केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कल्लाडी क्षेत्र में मीनाक्षी ब्रिज के पास टनल रोड परियोजना के निर्माण स्थल पर बड़ा भूस्खलन हो गया। देखते ही देखते मिट्टी और मलबे का विशाल हिस्सा नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में कुछ भवन भी आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो प्रकृति के रौद्र रूप को दर्शाता है।
