इंदौर। न्याय नगर चौराहे के पास ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर जाने वाली सड़क पर मंगलवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रक का पंजीयन क्रमांक MP09DT7132 है। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल कार का पंजीयन क्रमांक सामने नहीं आया है।
