नवी मुंबई के पनवेल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पातालगंगा नदी उफान पर आ गई। बाढ़ का पानी एचपीसीएल के एलपीजी गैस सिलेंडर स्टोरेज यार्ड में घुसने से हजारों घरेलू गैस सिलेंडर तेज बहाव में बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बह गए सिलेंडरों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
