खबर सत्याग्रह | इंदौर
इंदौर के मूसाखेड़ी स्थित पंचशील नगर में देर रात एक घर में डकैती की कोशिश का मामला सामने आया। यह वारदात थाना आजाद नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब 5 से 6 बदमाश एक मकान में घुस गए, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी और वे मौके से फरार हो गए।घटना से संबंधित CCTV फुटेज सूत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है, जिसमें संदिग्ध बदमाश घर के आसपास घूमते और मकान में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और रहवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
