चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, लगाए करंट के झटके
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के करमोदिया गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खेत से पानी की मोटर चोरी होने के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर खंभे से बांध दिया। आरोप है कि दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें बिजली के करंट के झटके भी दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लिया है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
