Oplus_131072
ओरछा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित कार सातार नदी में जा गिरी। कार में सवार 6 लोग, जिनमें 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्ची शामिल थीं, नदी में फंस गए।घटना के दौरान मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जवानों की तत्परता और साहस के चलते सभी लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
