
इंदौर। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के इंदौर आगमन पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनका स्नेहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। इंदौर की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महापौर ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश का इंदौर आगमन शहर के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
