गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज एक अलग अंदाज देखने को मिला। राजनीति में अपनी सक्रियता के लिए मशहूर सिंधिया इस बार बमोरी, गुना में भील और भिलाला आदिवासी समाज के साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य करते हुए नजर आए।आदिवासी समाज के साथ जमकर थिरकते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी सांस्कृतिक परंपराओं में सहभागिता की।सिंधिया ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, “जो आज भारतवर्ष का नाम है, उस पर ताज मेरा आदिवासी समाज है!” उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को भी सलाम किया और आदिवासी समाज के योगदान को सम्मान दिया।
