उज्जैन। श्रावण मास में राजाधिराज बाबा महाकाल की द्वितीय सवारी भव्य और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। बाबा महाकाल ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने के लिए उमड़े।पूरे सवारी मार्ग पर ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। सवारी के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं।बाबा महाकाल की द्वितीय सवारी ने उज्जैन को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।
