Oplus_131072
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद अब दुर्घटना से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अबान की क्रेटा कार हाईवे पर आगे चल रही है। कुछ ही क्षण बाद कार डिवाइडर से टकराती है। टक्कर इतनी जबरदस्त दिखाई दे रही है कि कार सड़क से काफी ऊंचाई तक उछलती दिखती है। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो जाता है।झांसी के पुंछ थाना इलाके में हुए इस हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार कार के सामने बछड़ा आ जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद अनियंत्रित हो गई थी। हालांकि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस खंगाल रही वीडियोवायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन किस तरह उछला। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों का भी परीक्षण कर रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
