Oplus_131072
खबर सत्याग्रह।उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के दौरान सोमवार को भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना में 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि कुछ श्रद्धालु घबराहट के चलते बेहोश हो गए और कुछ भीड़ में दब गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
