Oplus_131072
घेवर की पहली बाइट में दिखा संदिग्ध जीव
खबर सत्याग्रह | खबर सत्याग्रह | इंदौर के आरएनटी मार्ग, साउथ तुकोगंज स्थित बीकानेरवाला को लेकर एक ग्राहक ने मिठाई की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। खबर सत्याग्रह को मिली जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त की शाम करीब 7:24 बजे ग्राहक ने बीकानेरवाला से घेवर, पार्था और रसभरी मंगाई थी।ग्राहक का आरोप है कि दुकान में रखी मिठाइयों के ऊपर मक्खियां उड़ रही थीं। इसी दौरान जब ग्राहक ने घेवर की पहली बाइट खाई और उसे खोलकर देखा, तो उसके अंदर एक कीड़ा निकला।घटना के बाद ग्राहक ने घेवर के अंदर मिले कीड़े का वीडियो बनाया और यह वीडियो खबर सत्याग्रह को उपलब्ध कराया। वीडियो में घेवर को खोलकर उसके अंदर मौजूद कीड़े को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। वहीं, दुकान में रखी मिठाइयों के आसपास मक्खियां उड़ती हुई भी दिखाई दे रही हैं।ग्राहक के इस आरोप के बाद मिठाई की गुणवत्ता और दुकान में खाद्य पदार्थों की साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, कीड़े की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक जांच या खाद्य विभाग की रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। मामले में बीकानेरवाला प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।@collectorindore @fssai_safefood #khabarsatyagrah #indore #news #exclusive #fssai
