Oplus_131072
खाचरौद के ग्राम बटलावदी में राजपूत धर्मशाला को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में श्री राजपूत करणी सेना कालवीय विचारधारा संगठन के प्रदेश संगठन महा मंत्री दिग्विजयसिंह सोलंकी के नेतृत्व में ग्राम बटलावदी सहित आसपास के राजपूत समाजजनों ने खाचरौद एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम नेहा साहू पर एकपक्षीय कार्रवाई और जातिवाद के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही बिना सक्षम आदेश के धर्मशाला में ताला लगाने की कार्रवाई रोकने की मांग प्रशासन के सामने रखी।समाजजनों का कहना है कि यदि राजपूत धर्मशाला के मामले में माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना हुई है, तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश सर्वोपरि हैं और उनका सम्मान एवं पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय और समाज के अधिकारों के लिए है। उन्होंने राजपूत धर्मशाला के सम्मान और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।वहीं, एसडीएम नेहा साहू ने अपने ऊपर लगाए गए जातिवाद और एकपक्षीय कार्रवाई के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामले को लेकर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
