Oplus_131072
भोपाल। जहांगीराबाद थाने में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और थाना प्रभारी (TI) राजन सिंह के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला एक नाबालिग हिंदू लड़की से जुड़े प्रकरण को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में चंद्रशेखर तिवारी पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप सुनकर TI राजन सिंह नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।बहस के दौरान TI राजन सिंह ने तिवारी से कहा- “फालतू बात मत करो।” थाने में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों और लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।हालांकि, आरिफ मसूद के दबाव में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप चंद्रशेखर तिवारी की ओर से लगाया गया है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
